गोरखपुर: शास्त्री चौक पर सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
शास्त्री चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा का स्टैंड है। यहां पर आए दिन सवारी बिठाने को लेकर ई रिक्शा चालक और ऑटो वालों के बीच मारपीट होती रहती है। आज फिर एक बार यह ड्रामा सड़क के बीचों बीच होता रहा, इस बीच चौराहे पर ड्यूटी को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी भी कहीं किनारे खिसक लिए और ऑटो चालक सड़क पर ही गाली गलौज और मारपीट करते रहे। स्थानीय लोग इससे परेशान हो चुके है।