गोमिया: बोकारो डीसी के निर्देश परिजनों को सौंपा गया तारा देवी का शव
Gumia, Bokaro | Jul 5, 2026 बेरमो प्रखंड निवासी स्वर्गीय तारा देवी के बोकारो जनरल अस्पताल में निधन के बाद शव मिलने में हो रही दिक्कत पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास गुप्ता ने एक्स पर मामला उठाकर डीसी से हस्तक्षेप की अपील की।रविवार समय एक बजे बताया गया कि डीसी के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। विकास गुप्ता ने डीसी की तत्परता की सराहना की।