उदाकिशुनगंज: शहजादपुर पंचायत में बुधवार को 47 नीलगायों का शिकार किया गया, किसानों को मिली बड़ी राहत
नीलगाय के आतंक क्षेत्र शहजादपुर पंचायत के किसानों को अंतत: रविवार को बड़ी राहत मिली है। विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त पंचायत पहुंचे सूटरों ने घंटों मशक्कत करने के बाद नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया। मालूम हो कि उक्त क्षेत्र में नीलगाय का आतंक इतना था कि किसान रोने को मजबूर थे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के किसानों ने बड़े राहत की सांस ली है।