जसराना: गांव जाजपुर में गाली देने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिलाओं सहित चार लोग हुए घायल
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जाजपुर में गाली देने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें लाठी डंडों से हुई मारपीट में महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।