रायसेन जिले में कांग्रेस किसान जनआंदोलन के तहत गणतंत्र दिवस पर उदयपुरा विधानसभा में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। उदयपुरा से बरेली तक निकली रैली में 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल रहे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 रुपये करने सहित किसानों की मांगें सरकार के समक्ष रखने की बात कही।