कटनी नगर: गैस की किल्लत के बीच राहत, नगर के 19 हजार परिवारों को राशन दुकानों से मिलेगा 1-1 लीटर मिट्टी तेल
एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती दिक्कतों और बाधा के बीच सरकार का राहत भरा कदम सामने आया है। शहरी उपभक्ताओ को आंशिक राहत देने के लिए एक बार फिर कैरोसीन मिट्टी तेल का वितरण किया जाएगा। खाद्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रति परिवार 1 लीटर मिट्टी तेल का वितरण होगा। इस संबंध में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने आज सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी गई।