भभुआ विधानसभा क्षेत्र 205 के भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद के जीत पर मतगणना स्थल पर रामपुर प्रखंड के हजारों की संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता पहुंचे। शुक्रवार को शाम 6:30 बजे मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मोदी और नीतीश की जीत है। फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बन गई जो काफी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को खुशी की लहर है। सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी