जगदलपुर: बस्तर में जनता को समर्पित की गईं 15 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, महापौर श्री संजय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15 नई एम्बुलेंस सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण सौगात के साथ अब जिले के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है।