टिकारी: टिकारी अनुमंडल कार्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी उपशाखा टिकारी के कमिटी का SDM की उपस्थिति में हुआ पुनर्गठन
Tikari, Gaya | Jun 15, 2026 SDM कार्यालय टिकारी में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उपशाखा टिकारी कमेटी का पुनर्गठन सोमवार दोपहर हुआ। गठन में SDM प्रवीण कुमार कुंदन पदेन अध्यक्ष बने। वहीं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो बीरेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी के सेवानिवृत्ति उपाधिक्षक डॉ सरोज कुमार सिंह सचिव व प्रो. मुनेश्वर शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये