बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में NSUI का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया, रक्तदान शिविर व रैली का आयोजन किया गया
बांसवाड़ा राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का 56वां स्थापना दिवस गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय बांसवाड़ा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन NSUI जिला अध्यक्ष विकास मईड़ा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संगोष्ठी, रक्तदान शिविर और रैली आयोजित की गई।इस अवसर पर “रक्तदान महादान” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।