दारू: झुमरा शिव मंदिर में श्री राम चरित्र मानस नवाह्र परायण यज्ञ के पांचवें दिन किया गया रुद्राभिषेक
दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा शिव मंदिर में श्री राम चरित्र मानस नवाह्र परायण यज्ञ के पांचवें दिन बेदी पूजन, पंचांग पूजन एवं सभी देवी देवता का आह्वान करते हुए मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक किया गया। वहीं संध्या आरती एवं रात्रि में अयोध्या से आए कथावाचक रामजी शास्त्री ने कथा प्रवचन किया।