दारू: प्रखंड दारू में वाहन जांच अभियान में 31 वाहनों का ₹39500 का किया गया चालान
दारू थाना के समीप एनएच 522 पर रोड सेफ्टी को लेकर बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दारू थाना प्रभारी सफीक खान एवम् डीटीओ कार्यालय के अधिकारी ने छोटे बड़े वाहनों को रोककर वाहन का कागजात, लाइसेंस, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ओवर स्पीड इत्यादि की जांच की। कुल छोटी बड़ी 31वाहनों का चालान किया गया जिसका कुल राशि 39500 है।