कुंडम: बघराजी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी संतराम गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त
बघराजी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतराम नामक व्यक्ति अपने घर के सामने सरेआम अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है, जिससे स्थानीय माहौल खराब हो रहा था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी संतराम को रंगे हाथों धर दबोचा।