बलरामपुर: सम्राट अशोक की जयंती पर नगर में सम्राट अशोक सेवा संस्थान द्वारा शोभायात्रा निकाली गई
5 अप्रैल शनिवार 2 बजे बलरामपुर में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बुद्ध पार्क से शुरू हुई जो नगर में भ्रमण करते हुए लोगों को सम्राट अशोक द्वारा समाज के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। सम्राट अशोक सेवा संस्थान के तत्वाधान में शोभायात्रा में मौर्य समाज के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।