बलरामपुर: वन्य एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस ने गनवरिया तिराहा से दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
5 अप्रैल शनिवार को 3 बजे बलरामपुर पुलिस द्वारा वन्य एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सोहेलवा वन्य जीव क्षेत्र से कीमती खैर की लकड़ी के काफी समय से काटने और बेचने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों वांछित को गनवरिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।