रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के डुगरी गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन का किया गया शुभारंभ
Raniwara, Jalor | Jan 24, 2024 रानीवाड़ा तहसील के डूंगरी गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन का सरपंच जबराराम पुरोहित व समिति अध्यक्ष समेलाराम ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सहायक व्यवस्थापक नरेश वैष्णव ने बताया कि डूंगरी गांव के किसानों को समिति के कामकाज को लेकर पहले आजोदर जाना पड़ता था, लेकिन अब डूंगरी गांव में सहकारी समिति का गठन हो जाने से किसानों को आसानी होगी।