दलौदा: ग्राम लदुसा बंगरा कुआं बालाजी मंदिर में चोरी से सनसनी,चांदी का छत्र,दानपेटी और बाइक ले उड़े बदमाश CCTV में चोर कैद
अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लदुसा स्थित बंगरा कुआं बालाजी मंदिर में अज्ञात बदमाश चांदी का छत्र, दानपेटी की नकदी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। घटना 16-17 जून की रात की है,सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,