नानपारा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नसीबुन निशा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी नानपारा के माध्यम से भेजा।यह प्रदर्शन इमामगंज चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया गया।