शाहजहांपुर: अग्निशमन केंद्र में शोक परेड का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और जन जागरूकता रैली रवाना
दरअसल अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा अग्निशमन केंद्र सदर, शाहजहाँपुर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ शोक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद अग्निशमन कर्मियों को नमन करते हुए रीथ अर्पित की गई, पुष्पांजलि दी गई तथा उनकी स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। इसी क्रम में जनपद शाहजहाँपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।