सदर: सिविल लाइन्स में तेज रफ्तार का कहर, बलेनो कार बिजली के खंभे से टकराई, कई खंभे गिरे
Sadar, Allahabad | Apr 6, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, कार चला रहा युवक हाई स्पीड में स्टंट कर रहा था, तभी वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। नगर निगम के एक बिजली के खंभे से उखड़ गया।