बिहार: बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय में मंत्री श्रवण कुमार ने 21 भूमिहीनों को दिया जमीन का पर्चा
Bihar, Nalanda | May 10, 2025 बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे मंत्री श्रवण कुमार द्वारा डुमरावां पंचायत और बियाबानी पंचायत के 21 परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाओं चलाई जा रही है उसी कड़ी में आज 21 लोगों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया गया है।