हाथरस: नगला बाबू के निकट नोहरा में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, खेत में लगी आग ग्रामीणों ने पाया काबू
नगला बाबू के निकट नोहरा में खेत में होकर गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में गिर पड़ा जिससे वहां आग लग गई। यह देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन के करंट को बंद करवाया और पानी डालकर आग को बुझाया है। किसानों ने जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।