रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत सलखन फीडर पर विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल
रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत सलखन फीडर पर विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग का पुतला फूंका। रावटसगंज विकासखंड के ग्रामीणों का कहना था कि करगरा रजधन चिरहुली आदि गांव से आए ग्रामीणों ने सलखन फिडर पर जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई पर मनमानी का आरोप लगाया ।