रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर सवर्ण समाज के लोगों ने किया चक्का जाम,युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया,स्थानीय लोग युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक ऊँचडीह गांव में युवक की पिटाई के बाद उसका वीडियो भी वायरल किया गया था। ब्राह्मण युवक की कुछ दलितों ने पिटाई की थी,आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम किया और इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।