नवगछिया: पीपिंग सेरेमनी में 12 पुलिसकर्मी बने एएसआई, एसपी ने पहनाया स्टार
पुलिस केंद्र नवगछिया में मंगलवार को आयोजित पीपिंग सेरेमनी में 12 पुलिस पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी के कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों को और बढ़ाती है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।