कैथवाड़ा के ग्राम जाजमका में गत दिनों राशिद उर्फ़ भुररा के घर में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया अमानवीय व्यवहार और तोड़फोड़ को लेकर पीड़ित परिवार ने आईजी कार्यालय में पहुंचकर लिखित में थाना अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की है। मामले में आज पूर्व मंत्री जाहिदा ने भी बुधवार शाम 4 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली है।