सदर: प्रयागराज में देर रात मौसम बदला, बूंदाबांदी से मिली राहत; सुबह से छाए बादल, उमस बरकरार
Sadar, Allahabad | Jun 6, 2026
शुक्रवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद देर रात मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम में बदलाव के बावजूद लोग पसीने छूटने लगे