सदर: प्रयागराज में विश्व कल्याण और भारत की सुरक्षा के लिए हुआ महायज्ञ
Sadar, Allahabad | Jun 11, 2026
वैश्विक संकटों के बीच देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए तीर्थराज प्रयागराज की पावन भूमि पर एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और सवा तीन करोड़ रुद्राभिषेक किया जा रहा है।इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य वक्ता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला ने यज्ञ के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला।