खिरकिया: चारूवा रोड पर 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ,छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार रुपये की कच्ची शराब
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छीपाबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।