नौगढ़: चकरघट्टा के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी और जान से मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
चकरघट्टा थाने के गांव के एक युवक पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे बताया गया कि मामला में जांच शुरू कर दी है, महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत में सरसों की साग काट रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा व जान से मारने की भी धमकी दी।