शिकोहाबाद: नेशनल हाईवे नंगला राधे की मोड़ पर प्राइवेट बस नवनिर्मित पुल से टकराई, 9 यात्री घायल
इटावा से फ़िरोज़ाबाद जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे नंगला राधे की मोड़ पर नवनिर्मित पुल से टकरा गई। जिसमें 9 यात्री घायल हो गए। घायलों में मुन्ना, शाहिद, अदील, दिलशाद, लल्ला, शहवाज, गुड्डू, बसीम, परिचालक देवेंद्र शामिल हैं। सभी को शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार किया जा रहा है।