बालाघाट: पर्यावरण दिवस पर नगर मुख्यालय में 6 आधुनिक सुलभ शौचालयों का भूमिपूजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बालाघाट ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आधुनिक सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे किया। लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर के छह प्रमुख स्थानों पर आधुनिक शौचालय कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि इन शौचालयों के निर्माण से खिलाड़ियों, महिलाओं, व्या