गुना नगर: पीजी कॉलेज परिसर में रखी एक बाइक में अचानक लगी आग, छात्रों और फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू
गुना के शासकीय पीजी कॉलेज परिसर में रखी एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना 2 अप्रैल मंगलवार दोपहर की है। गोविंद गार्डन निवासी एक व्यक्ति कॉलेज में फाइल पर सिग्नेचर करने आया था। कॉलेज परिसर में बाइक रखकर अंदर गया। अचानक बाइक में आग लग गई। कुछ छात्रों ने पीजी कॉलेज के फायर सिलेंडर से आग बुझा रहे थे। इसी दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया।