गुना नगर: महावीरपुरा और पठार मोहल्ला में शीतला माता मंदिर पर शीतला अष्टमी पर महिलाओं ने किया माता का पूजन, महिलाओ की लगी कतारें
गुना में शीतला अष्टमी का पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। महावीरपुरा और पठार मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में 2 अप्रैल मंगलवार को शीतला अष्टमी पर महिलाएं पूजन करने पहुंची। महिलाओ की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मंदिरों के बाहर कतारे लगी। शीतला अष्टमी पर एक दिन पहले बनाए गए बासी भोजन से माता को भोग लगाया जाता है। शीतला अष्टमी को बासोड़ा भी कहते है।