ईसागढ़: पारसौल गांव के पास दातुन तोड़ रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, मौके पर मौत
पारसौल गांव के पास तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है जहां सड़क किनारे दातुन तोड़ रहे एक व्यक्ति की कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मामला ईसागढ़-खतौरा रोड का है, जहां गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे पारसौल गांव के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान हरपाल यादव, उम्र 35 साल, निवासी पारसौल के रूप में हुई है।