पन्ना: पन्ना में फिर लापरवाही पड़ी भारी; रेलवे नाले में डूबी मासूम आसना, घंटो की मशक्कत के बाद भी सुराग नहीं!
Panna, Panna | Jun 12, 2026 पन्ना के बड़ागांव से इस वक्त की बेहद दुखद खबर आ रही है, जहां रेलवे द्वारा खोदे गए गहरे नाले में गिरी मासूम आसना कुशवाहा का 8 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और SDRF की टीमें शाम 7 बजे तक रेस्क्यू में जुटी रहीं। अंधेरा होने से ऑपरेशन धीमा पड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूरा इलाका बच्ची की सकुशल वापसी की दुआ कर रहा है।