पंचकूला: कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा भाजपा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर देश व प्रदेश को शुभकामनाएं दी
कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा भाजपा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और इस अवसर पर उन्होंने देश के शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा हर किसी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए