जोशियाड़ा: श्रीदेव सुमन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 48 मेधावियों को किया गया सम्मानित
शुक्रवार शाम 4 बजे कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में सुमन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। डीएम प्रशांत आर्य ने अपने संबोधन में श्रीदेव सुमन के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला