नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर धारा 105 बीएनएस के तहत संतोष कुमार पुत्र पैरु उर्फ देवतादीन निवासी दर्जी गांव थाना रुपईडीहा उम्र करीब 42 वर्ष जो कि बाहर भागने की फिराक में था मुखबिर की खास सूचना पर मध्य रात्रि 2:00 बजे गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय रवाना किया गया।