नानपारा: चनैनी में जन्माष्टमी के बाद राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, निकाली गई शोभायात्रा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी में जन्माष्टमी पर स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन किया गया भक्तों ने जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ भकला नाले के बाद बररोहे घाट तक शोभा यात्रा निकली विसर्जन में भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए गाजे बाजे के साथ प्रतिमा को घाट तक पहुंचाया और शांतिपूर्वक विसर्जन किया पुलिस प्रशासन सुरक्षा हेतु मौजूद रहा।