नानपारा: बिलासपुर मोहरबा के साइबर फ्रॉड पीड़ित को पुलिस टीम ने 2 माह बाद दिलाए ₹15 हजार
मटेरा में साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। बिलासपुर थाना मटेरा के निवासी अनीश खान के साथ मोबाइल फोन से धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने करीब दो माह पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर 15 हजार की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने मामले जांच उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार को सौंपी साइबर पुलिस टीम सक्रियता से 15 हजार वापस कराए।