नानपारा: रजवापुर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पुत्र ने थाने में दी तहरीर, आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के रजवापुर के पास बीते 18 अगस्त को रात लगभग 7:00 बजे रामनिवास अपने ऑटो से नानपारा से घर की ओर जा रहे थे रजवापुर के पास एक पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी थी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था उसका इलाज जारी है पीड़ित के बेटे ने 20 अगस्त को लगभग 6 बजे थाने में तहरीर दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।