सूरजपुर: जनदर्शन में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आमजन की समस्याएं सुनीं
सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, पेयजल, विद्युत एवं सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के ।