सागर नगर: संवाद केंद्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने लोगों की सुनीं समस्याएँ, निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने पुरानी कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास स्थित संवाद केंद्र में सोमवार दोपहर 12:00 से जनसुनवाई की। इस दौरान सागर संसदीय क्षेत्र की अलग-अलग इलाकों से आम जन अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जहां सांसद ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया।