सागर: मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar, Sagar | Apr 14, 2025 मोतीनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। 11 अप्रैल को फरियादी निशांत यादव निवासी राजीव नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला के अनिकेत रजक,नीलेश साहू और छोटू तिवारी से पुरानी बुराई चल रही थी तीनों ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया और भाग गए।