सागर नगर: गोपालगंज थाने ने राधा रमण इंस्टीट्यूट के संचालक पर फर्जी तरीके से संचालित करने का मामला दर्ज किया
सागर के सिविल लाइन स्थित राधा रमण हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के संचालक के खिलाफ गोपालगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्यवाही महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए राधा रमण इंस्टीट्यूट के संचालक सुनील नेमा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है