बेगूसराय: जिले के 04 परीक्षा केंद्रों पर 28 जनवरी को अवर निरीक्षक मद्द निषेध की होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ते इंतजाम
28 जनवरी (रविवार) को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर अवर निरीक्षक मद्द निषेध एवं निगरानी विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिये प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीएम रोशन कुशवाहा ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही.