बेगूसराय: कालीस्थान चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर मेयर पिंकी देवी के आदेश हुई अलाव की व्यवस्था, राहगीरों को मिलेगी राहत
कालीस्थान समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर ठंड के मद्देनजर मेयर पिंकी देवी के आदेश पर अलाव की व्यवस्था की गई. इस वजह से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है. इस संबंध में मेयर पिंकी देवी ने बताया कि शहरवासियों ने मांग किया था कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर अलाव व्यवस्था की जाए.उन्होंने बताया कि शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है.