परसिया: खेडापति मंदिर की नई संचालक समिति पर ली आपत्ति,तहसीलदार को पूर्व संचालन समिति सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
हाल ही में तहसीलदार ने चांदामेटा के खेडापति मंदिर की नई संचालन समिति बनाई है। इस संचालन समिति पर आपत्ति व्यक्त की गई है। पूर्व संचालन समिति सदस्यों ने इसको लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रविवार को 2 बजे सुशील जायसवाल ने कहा कि नई संचालन समिति त्रुटिपूर्ण तरीके से गठित की गई है।