बेरमो: करगली बाजार में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
Bermo, Bokaro | Apr 11, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार स्थित एमपीआई स्कूल के समीप श्याम कुमार के घर में शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा बिस्तर, कुर्सी समेत दैनिक उपयोग के सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।